धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के मनावर तहसील के ग्राम सिंघाना की निवासी रूकमाबाई पति मोहन मुकाती को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बदनावर के भैंसोला की निवासी भगवती बाई पति जगदीश सिरवी को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।