धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव, एडीएम अश्विनी कुमार रावत भी मौजूद थे। इस जनसुनवाई में अवैध कब्जा हटवाने, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास की राशि दिलवाने, पट्टा दिलवाने, विद्युत संबंधी, मुआवजा राशि दिलवाने, अनुकम्पा नियुक्ति इत्यादि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के लिए निर्देश दिए गए।