नीमच। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज नीमच के टाउन हॉल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, होमगार्ड और एसएफ के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उपस्थितजनों को प्रशिक्षकों ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश और गाइडलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बताते चले की निर्वाचन आयोग और प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार सक्रिय है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए लगातार व्यवस्था बनाने में जुटे है।