धार। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को प्रदाय की जाने वाली सेवाएं एवं सीएम जनसेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियां जिले में 15 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी।