नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई कर, आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई मे विशनिया निवासी राजूलाल चौधरी ने अपने निरूशक्त पुत्र जिगर के साथ उपस्थित होकर, मदद करने का आगृह किया। इस पर कलेक्टर ने जनसुनवाई में ही निरूशक्त बालक जिगर को व्हीलचेयर प्रदान की।
कलेक्टर जैन ने निरूशक्त जिगर को नि शक्त पेंशन के भुगतान एवं उपचार व्यवस्था के बारे में अभिभावकों से चर्चा की। कलेक्टर ने निःशक्त जिगर की हर-सम्भव मदद करने का विश्वास भी उसके माता-पिता को दिलाया। जनसुनवाई में अपने नि शक्त पुत्र जिगर के माता-पिता व्हीलचेयर मिल जाने पर प्रसन्न नज़र आ रहे थे।