शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब ही हमारा भगवान है, मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है और प्रदेशवासियों का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। मुख्यमंत्री चौहान ने जनजातिय नृत्य और संगीत के साथ पुष्प वर्षा के साथ हितग्राहियों का स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने चरणपादुका योजना के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिवारों की महिलाओं को जूते चप्पल साड़ी, पानी की बोतल, छाता सहित कई आवश्यक बस्तुएं महिलाओं को बाँटी इसके शिवराज सिंह चौहान ने 77 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, वन मंत्री विजय शाह, क्षेत्रीय सांसद केपी यादव पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ और भी कई क्षेत्रीय विधायक मंच पर मौजूद रहे।