BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 6:43 pm
KHABAR : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 108 लोगों की समस्‍याएं से सुन अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, बोले- सभी आवेदनों का समय सीमा में करें निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए- 108 आवेदको की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में दुदरसी के विष्‍णु शर्मा ने शासकीय भूमि से अवैध कब्‍जा हटाने, नीमच के बिहारगंज वार्ड नं.15 की सुनिता कुचबंदिया ने मकान का कब्‍जा दिलाने, नीमच सिटी के गोपाल माली ने ठेला लगाने की अनुमति दिलाने, धनगांव के रामचंद्र सोनी ने पुस्‍तैनी चबुतरे पर मंदिर बनवाने की अनुमति, कुम्‍हार गली नीमच के मधु मोरिया ने गौशाला से पशु दिलाने, रिसाला मस्जिद नीमच के सदीक ने प्रधानमंत्री आवास की बकाया किश्‍त दिलाने, जावद के जगदीशचंद्र धाकड ने वेतन दिलाने, देपालपुरा के दिव्‍यांग पति-पत्नि गोपाल बंजारा एंव दाखी बंजारा ने रोजगार के लिए ऋण दिलाने, नीमच की विनोबा गंज की ईश्‍वरी कुंचबंदिया ने पेंशन चालु करवाने, सेमली चंद्रावत के उदयराम ने रहवास के लिए भूखण्‍ड दिलाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किया।

इसी तरह  नगरपालिका नीमच की शकिला बानो ने विधवा पेंशन दिलाने, नीमच सिटी के निजामुद्दीन ने अपनी भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, डूंगलावदा की आरती बेरवा ने कच्‍चे मकान का पट्टा व निर्माण राशि दिलाने, सीताराम जाजू नगर नीमच के चंद्रप्रकाश लालवानी ने मुल रजिस्‍ट्री दिलाने, भाटखेडी के गुलाबचंद्र सुतार ने खेत का रास्‍ता दिलाने, नई आबादी समेल के निवासीगण कारीबाई, भेरूलाल, चतरभुज, गुडीबाई, जमना बाई नेबिजली एवं सडक दुरूस्‍त एवं सडक से अतिक्रमण हटवाने,  जीरन तहसील के  पटवारी राधेश्‍याम रेगर ने 82 दिवस का वेतन दिलाने , स्‍कीम नं.7 नीमच की नर्मदाबाईने मारपीट करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याए जनसुनवाई में प्रस्तुत की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE