गुना। जैड आर यू सी सी मेंबर सुनील आचार्य ने पिपरई स्टेशन का भृमण कर रेल यात्रियो से वार्तालाप कर उनके सुझावो को जाना रेल यात्रियो ने कहां ग्वालियर भोपाल इंटर सिटी का पिपरई स्टेशन ठहराव होने से शिक्षा, व्यापार, रोजगार, चिकित्सा हेतू बहुत बडी सुविधा मिलेगी, यात्रियो ने कहां कि पिपरई चंदेरी ललितपुर नया रेल मार्ग का कार्य जल्द प्रारंभ हो जिसका सर्वे भी हो चुका और रेल मांप दंडो के अनुसार कम लागत कम दूरी बाला पिपरई से ललितपुर का रेल मार्ग हो, प्लेटफार्म 2 पर पानी व शौचालय, धुप,वर्षा से बचने के लिए टीन शेड की भी मांग की।