नीमच। मप्र शासन की स्कूटी वितरण योजना के तहत जिले में हायर सेकेन्ड्री स्कूलों के कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को निः शुल्क ई-स्कूटी, आईसीई स्कूटी वितरण समारोह 23 अगस्त 2023 को प्रातः 11 बजे से शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 नीमच में किया जा रहा है।
इस समारोह में नीमच जिले के 65 हायर सेकेन्ड्री स्कूलों के 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 116 छात्र-छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया जावेगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहडोल से स्कूटी वितरण समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जावेगा।