नीमच। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस कप्तान ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एसपी अमित तोलानी ने जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों के कर्तव्य स्थल में बदलाव किया है। इस संबंध का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के मुताबिक कार्य निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई को पुलिस लाइन नीमच से थाना प्रभारी जावद, निरीक्षक भूरालाल भांभर को पुलिस लाइन नीमच से थाना प्रभारी सिंगोली और निरीक्षक भुवान सिंह गौरे को पुलिस लाइन नीमच से रतनगढ़ पदस्थ किया गया है।