नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण की रक्षा एवं शहर को सुन्दर बनाने के लिए स्पेण्ट्रा चौराहा, ग्वालटोली से जिला पंचायत भवन तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट की भूमि का सौन्दर्यीकरण जन सहयोग से करने की योजना तैयार की गई थी, जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने ग्रीन बेल्ट की भूमि को पार्क के रूप में विकसित करना का जिम्मा उठाया था। किन्तु देखने में आया है कि अनेक संस्थाओं ने ग्रीन बेल्ट के जिस हिस्से की जवाबदारी ली थी, उसे विकसित नहीं किया है, जिससे शहर की सुन्दरता प्रभावित हो रही है। उपरोक्त स्थिति को देखते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा ग्रीन बेल्ट की अविकसित भूमि पर बगीचा विकसित करने हेतु नये सिरे से अन्य संस्थाओं को जवाबदारी सौंपी जा रही है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका के बगीचा शाखा प्रभारी कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि जो संस्थाएं ग्रीन बेल्ट की भूमि पर स्वयं के व्यय से बगीचा विकसित करने की इच्छुक है वह संस्था अपना आवेदन 28.08.2023 तक कार्यालयीन समय में नगरपालिका कार्यालय में जमा करवाकर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभा सकती है।