BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 7:51 pm
KHABAR : जिले में राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्‍व सेवा अभियान, 14 गांवों में अगस्‍त माह की इस तारीख को होगा राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गुरुवार को राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों द्वारा क्षेत्र के एक-एक गांव में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जाकर, राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायतों, सीमांकन, नामांतरण बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण, सार्वजनिक मार्ग चरनोई भूमि, शमशान भूमि मंदिर भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नालों पर से अतिक्रमण को रोकने एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किए गए, अतिक्रमण को तत्काल हटाने का कार्य किया जावेगा।

संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने बताया, कि राजस्व सेवा अभियान  2023  के  तहत  गुरुवार  24  अगस्‍त 2023 को प्रातः11रू00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच तहसील के ग्राम आमलीखेडा, भादवा, पिपल्‍या बाग, जयसिंगपुरा, जीरन तहसील के गांव कुचडौद, लखमी,   जावद तहसील के गॉव दामोदरापुरा, समेल, मनासा तहसील के ग्राम मनासा, कुंडला, भेरपुरा, रामपुरा तहसील के गांव बुज एवं सिंगोली तहसील के ग्राम कदवासाएवं श्रीपुरा में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।

कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्रामीणों से राजस्व सेवा अभियान के तहत आयोजित इन विशेष राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं शिकायतों का निराकरण करवाने का आग्रह किया है। संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रभारी तहसीलदारों को निर्देशित किया है, कि वे राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर, पटवारियों के माध्यम से राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE