विदिशा। श्रीमंत माधव राव सिंधिया जिला चिकित्सालय का राज्य स्तरीय कायाकल्प अभियान अंतर्गत प्रस्तावित असेसमेंट आठ थीम के अनुसार राज्य के असेसर डॉ विनोद परमार के द्वारा किया गया है।
सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ शिरीष रघुवंशी ने बताया कि असेसमेंट दल जिला चिकित्सालय में आज प्रातः 9.30 बजे आगमन हुआ इसके पश्चात् उनके द्वारा जिला चिकित्सालय के 60 संक्षिप्त प्रेजेन्टेशन का अवलोकन किया गया इसके पश्चात असेसर डॉ विनोद परमार के द्वारा सभी विभागो का निरीक्षण कायाकल्प मानक क्रमशः स्वच्छता प्रबंधन, इन्फेक्शन, प्रवेन्शन एण्ड कंट्रोल, बीएमडब्ल्यू मैनेजमेंट, ईको फ्रेडली फेसेलिटी के अनुरूप किया गया है। उनके द्वारा अपने रिमार्क निर्धारित चेक लिस्ट में संधारित किये गए है। डॉ परमार ने सभी विभागो के असेसमेंट के बाद चिकित्सालय की गुणवत्ता एवं रंगोली सेल्फी पाइंट, क्यू मैनेजमेंट, गेटपास सराहना करते हुए कायाकल्प रंगोली को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की गई है किन्तु नगरपालिका द्वारा हर रोज कचरा ना उठाने पर असंतोष व्यक्त किया गया है इस अवसर पर डॉ राकेश सक्सेना, डॉ डॉली कोठारी सहित अन्य चिकित्सक व नोडल अधिकारी के अलावा स्टीवर्ड मेट्रन एवं कर्मचारी मौजूद रहें।