मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा सामाजिक समरसता और एकजुटता का अलख जगाने के लिये निकली जा रही स्नेह यात्रा जिले के गांव- गांव पहुंचकर सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दे रही है। यात्रा में संतश्री श्याम वल्लभदास प्रभु, राममनोहर दास प्रभु , हार्दिक प्रभु, हरिओम प्रभु अपने आशीर्वचन देकर समाज में प्रेम, सौहार्द एवं समरसता का भाव जगा रहे है। जिले में आज स्नेह यात्रा सीतामऊ विकासखंड के ग्राम हानड़ी, दम्माखेड़ी, रावटा, रतनपुरा ,हल्दुनी , चकत्या, माऊखेड़ा, रामाखेड़ी, छोटी पतलासी से होते हुए खंडेरिया काचर पहुंची, जहां संतो ने अपने आशीशवचन देकर जनसमुदाय से आव्हान किया की सभी समरसता के भाव से एकजुटता से मिलजुलकर रहे तथा कंधे से कंधा मिलकार राष्ट्रहित में कार्य करें।
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने स्नेह यात्रा का उद्देश्य बताते हुऍ कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा स्नेह यात्रा प्रदेश के सभी 52 जिलों में 26 अगस्त के मध्य आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में आपसी एवं सामाजिक मतभेद वा भेदभाव भुलाकर समरसता को बढ़ावा देना है। संतो द्वारा आशीर्वचन उपरांत ग्रामीणजनों को रक्षा सूत्र बांधकर पिछड़ी अयोध्या बस्तियों में प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।इस अवसर पर गायत्री परिवार के जसवंतसिंह राठौड़, ईश्वरलाल फरक्या खेजडिया, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के मंदसौर जिला लेखापाल अर्चना रामावत, विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्नेह यात्रा आज सीतामऊ क्षेत्र के गांव में भ्रमण करेंगी-
स्नेह यात्रा सीतामऊ विकासखंड के अंतर्गत 23 अगस्त को खंडेरियाकाचर से प्रारंभ होकर केलुखेड़ी, कचनारी, पायाखैड़ी, धानड़ी, रामगढ़ में जनसंवाद, कोटड़ी, गुराडियाविजय, देवरियाविजय, सावदी, गोवर्धनपुरा में जनसंवाद एवं रात्रि विश्राम करेंगी।