विदिशा। आगामी विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मतो का प्रयोग करें ऐसे मतदाता जो 18 वर्ष आयु के हो गए है और उनका नाम अब मतदाता सूची में दर्ज नहीं है ऐसे सभी मतदाताओ के नाम दर्ज करने के कार्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुपालन में जिले की सभी पांचो विधानसभाओं में क्रियान्वित किया जा रहा है।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में नवाचार के तहत सामूहिक शपथ में आंगनबाड कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ने बढ-चढकर हिस्सा ही नहीं लिया बल्कि अपने-अपने पदस्थापना क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने में कोई कोर कसर नही छोडने की शपथ ली है। लटेरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित सामूहिक शपथ कार्यक्रम में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर हर्षल चौधरी ने शपथ का वाचन किया जिसें अन्य सभी ने दोहराया है।