विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के द्वारा आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 137 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे जिनमें से मौके पर 65 आवेदनों का निराकरण किया गया है शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को कलेक्टर भार्गव के द्वारा दिए गए है।
कम्पोजिट भवन के भू-तल स्थित सभागार कक्ष में आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों द्वारा व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। संयुक्त कलेक्टर व जनसुनवाई कार्यक्रम की नोडल अधिकारी राजेश गुप्ता एवं संयुक्त कलेक्टर द्वय विष्णु यादव, अवनीश मिश्रा के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों ने पंक्तिबंद्व रो में बैठकर आवेदको से आवेदन प्राप्ति के उपरांत निराकरण की पहल की गई है। शेष लंबित आवेदनों का निराकरण कर उत्तरा पोर्टल पर तमाम जानकारियां दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए है।