विदिशा। इंग्लिश वर्ड पावर चैम्पियनशिप एवं गणित विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन 25 अगस्त को जिले के 70 परीक्षा केन्द्रो पर सम्पन्न होगा।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने उपरोक्त आयोजन में शामिल होने हेतु पंजीयन कराने वाले 23502 विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि इस परीक्षा के माध्यम से वे अपने विद्यालय के साथ-साथ जिला व परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने गतवर्ष उपरोक्त परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वालो को आज कम्पोजिट भवन के भू-तल स्थित सभाकक्ष में सम्मानित किया है।
डीपीसी आरपी लखेरे ने बताया कि गतवर्ष राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हमारे जिले के कक्षा पांचवी के प्रतिभाशाली छात्र प्रणीत विश्वकर्मा ने राज्य स्तर तक चयनित होकर मुबंई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित किया है इस वर्ष की 25 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में सम्मिलित होेने हेतु पंजीकृत 23502 छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन प्रवेश पत्र प्रदाय किए जा चुके है। जिसे के 70 केन्द्रो पर उक्त परीक्षा का आयोजन दोपहर 3.30 बजे से आयोजित की गई है।