BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 11:31 am
KHABAR : विकासखंड में जगह-जगह हुआ स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत, पूज्य स्वामी ब्राह्म योगानंद महाराज ने कहा- स्नेह यात्रा दे रही है समाज को जोड़ने का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। समाज के विभिन्न वर्गों में आपसी समन्वय एवं भाईचारा की भावना को लेकर मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है।
इस यात्रा में आज शिवपुरी विकास खंड के ग्राम करई, गगोरा, धुवानी, नया बलारपुर, बूढ़ी बरोद, सिरसौद, हाजीखेडी, बागोदा, सेमरी, मुंडेरी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सत्कार किया। यात्रा के सातवें दिवस का प्रारम्भ आदिवासी बस्ती करई में पूज्य स्वामी ब्राह्म योगानंद जी के सानिध्य में रक्षा सूत्र एवं तिलक लगाकर किया गया।
जनसंवाद स्थल ग्राम बूढ़ी बारोद में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूज्य स्वामी जी द्वारा बताया गया कि हम सब लोग मिलजुल कर एक साथ भाईचारे के साथ रहे ऐसी भावना के साथ परस्पर प्रेम एवं भाईचारा बना रहे यह संदेश देने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। हम सब मिल जुलकर एक सूत्र में बंध कर रहेंगे, तभी हमारा देश उन्नति के शिखर पर आसीन होगा और हमारा भारत विश्वगुरू बनेगा।
जनसंवाद के उपरांत यात्रा का ग्राम सिरसौद, हाजीखेडी, बागोदा, सेमरी में भजन कीर्तन, जनसंपर्क रक्षा सूत्र एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यात्रा में जिला समन्वयक डॉ.रीना शर्मा द्वारा यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 16 अगसत से प्रारंभ होकर 26 अगस्त को पूर्ण होगी।
यात्रा में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि उत्तम धाकड़, वीरेन्द्र सिंह रावत, धीरेन्द्र राजपूत, अशोक शर्मा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, नरेश धाकड, आनंद धाकड़, सोवरन धाकड़, मुकेश वर्मा, रतनसिंह जाटव, मुकेश मौर्य, नरेस कुशवाह, सत्यनारायण, हरिओम शर्मा, परामर्शदाता पदमा शिवहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE