BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 6:31 pm
REPORT : एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा से निकाली चलो बूथ की ओर मतदाता जागरूकता रैली, गांव की गलियों में गूंजा बच्चा बच्चा करे पुकार, वोट डालना हर बार का नारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप प्लान के तहत चलो बूथ की ओर के माध्यम से मतदाता शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने गगन भेदी नारे लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के अंतर्गत अपने हाथों में मेहंदी लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर नारे लिखे। सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो।मतदान मेरा अधिकार। वोट करें वफादारी से,चयन करें समझदारी से। मतदान एक ऐसी ताकत है,जिससे हम देश को बदल सकते हैं। वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है। बच्चा-बच्चा करे पुकार, वोट डालना हर बार। मतदाता जागरूकता के तहत छात्राओं ने सुंदर आकर्षक रंगोली बनाकर रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व नारा लेखन किया। सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं व मतदाताओं ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ ली। यह जानकारी प्राचार्य एम.के. पाटनी व्‍दारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE