BREAKING NEWS
KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 6:42 pm
NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर एवं स्काई करियर इंस्टीट्यूट प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में समारोह का आयोजन, 100 से अधिक विद्यार्थियों और 25 शिक्षकों का हुआ सम्मान, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। शहर के क्राउन लीला होटल में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर एवं स्काई करियर इंस्टीट्यूट प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति कमलेश डोसी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पृथ्वी यादव (वाइस चांसलर, सेज यूनिवर्सिटी), डॉ. मोहम्मद इमरान (डायरेक्टर, स्काई ग्रुप ऑफ एजुकेशन) एवं महेश शर्मा (पूर्व पार्षद) उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षकों की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। समारोह में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं 25 से अधिक शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और उपरणा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. महेश गोर, इंजीनियर अब्दुल कलाम खान, डॉ. कैलाश सोनी, विकास शर्मा, इमरान खान, आरिफ शेख एवं मीना ग्वाला का विशेष योगदान रहा। समारोह उत्साह, प्रेरणा और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE