BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 7:00 pm
KHABAR : सांसद सुधीर गुप्ता ने किया मनासा विधानसभा क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से की चर्चा, बोले- भाजपा सरकार में हुए सबसे ज्यादा गरीब व किसानों के कल्याण कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने मनासाा विधानसभा के ग्राम  हांसपुर , डांगडी, बरखेडा, बरखेडी एवं मोया में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की बारे में जानकारी दी। सांसद गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार मंे सबसे ज्यादा गरीब कल्याण के कार्य हुए।

प्रधानमंत्री आवास के जरिए गरीबों को अपने घर के आशियाने मिले तो वहीं शिवराज की संबल योजना ने गरीबों को संबंल प्रदान किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने जहां भारत का मान पूरे विश्व मंे बढ़ाया है तो वहीं शिवराज सरकार ने प्रदेश को बिमारू राज्य से बाहर लाकर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया। 2014 में भारत दुनिया की दसवीं अर्थव्यवस्था था अब पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत अब विश्व का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है जबकि एक साल पहले 9वें नंबर पर था। यह सब मोदी विजन से ही संभव हो पाया है। उन्होने कहा कि आज देश में नल जल योजना से जहां सीधे घरों में पानी मिल रहा है तो वहीं क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिए सीधे गांधीसागर का पानी उपलब्ध हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत किसानों को पांच लाख रूपएं तक का मुफ्त उपचार मिल रहा है। जन-धन योजना के तहत सबसे अधिक महिलाओं के खाते खोले गए। सांसद गुप्ता ने कहा कि शिवराज सरकार में जहां बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी तो बहनों के खातों में सीधे एक हजार रूपएं पहुंच रहे है। संासद गुप्ता ने कहा कि सीखो कमाओं योजना का लाभ सीधे युवाओं का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ ही सांसद गुप्ता ने ग्राम हांसपुरा में बच्चों से चर्चा की और पौधारोपण किया। सांसद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष  पुष्कर झंवर, जिला उपाध्यक्ष  बंशीलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार, जनपद सदस्य विजय  शर्मा, कारू बैरागी, घनश्याम मोरी, बूथ अध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE