BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 7:15 pm
KHABAR : आगामी त्योहारों से पहले कलेक्टर का आदेश, फिर जैसे ही एक्शन में आया विभाग तो व्यापारियों में मचा हड़कंप, इन संस्थानों से लिए नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुऐ खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा शहर से लेकर गांव तक  मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को अच्छे से अच्छा एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।शुक्रवार को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा ताल के पास स्थित खारवा कला में स्थित खाद्य संस्थानों का आकास्मिक निरीक्षण किया एवम् विभिन्न खाद्य पदार्थाे के नमूने लिए गए। 

जैन ट्रेडर्स से मिठाई, प्रगति होटल से साई कृपा नमकीन, शेखर किराना से गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और हल्दी पाउडर, पोरवाल किराना से देवरानी गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और साबूदाने के नमूने लिए गए। इसके बाद ताल में राणा प्रताप मार्ग स्थित श्री चारभुजा स्वीट्स से मिठाई और सेव तथा कृष्णा दूध भंडार एवम टी स्टाल से पनीर और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए।इसी प्रकार जावरा में भी कार्यवाही करते हुए हुसैन टेकरी स्थित हुसैनी ट्रेडर्स से चक्र धनिया पाउडर, मदीना होटल से सूरजमुखी तेल, उस्मान ट्रेडर्स से बेसन और रेवड़ी के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम्  गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरियां एवम् ज्योति बघेल द्वारा की गई।आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE