रतलाम। सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव ने जिले में नवनियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम फैलो मयंक पांडेय भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीईओ वैष्णव ने जमीनी स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसेवा मित्रों की भूमिका समझाई कि किस तरह वे प्रशासन एवं जनसामान्य के बीच एक कड़ी का कार्य कर सकते हैं। वैष्णव द्वारा प्रथम बैच के जनसेवा मित्रों को अवधि विस्तार पत्र भी प्रदान किए गए। वैष्णव ने सभी जन सेवा मित्रों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार शासन की योजनाओं का मैदानी स्तर पर सघन प्रचार-प्रसार करते हुए कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आमजन को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ दिलवाना सुनिश्चित करें।