BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 7:57 pm
REPORT : पुलिस प्रशासन के अधिकारी निर्वाचन के दृष्टिगत संयुक्त भ्रमण कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें, कलेक्टर सूर्यवंशी ने दिए दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त भ्रमण करके निर्वाचन के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने-क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पहुंचे, व्यवस्थाएं चेक करके रिपोर्ट देवें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार संपन्न पुलिस तथा अन्य अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था चाक चोबंद रहे, यह अभी से सुनिश्चित कर ले। अधिकारियों का आपसी समन्वय विधानसभा का निर्विघ्न निर्वाचन सुनिश्चित करेगा। एक दूसरे के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करें। अपने क्षेत्र का डाटा अपने साथ रखें, अपने स्थानीय क्षेत्र में दबंग, आपराधिक प्रकार के व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए। निष्पक्ष निर्वाचन के दृष्टिगत आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। विभिन्न प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों को समय सीमा में अंजाम देवे। धारा 107, 16 तथा बॉन्डओवर कार्रवाई समय सीमा में की जाए। जहां आवश्यक हो जिला बदर, रासुका जैसी कार्रवाइयों के लिए प्रतिवेदन भेजा जाए।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने आवंटित सेक्टर का भली-भांति निरीक्षण कर लें, अपने क्षेत्र से परिचित हो जाए। अपने मतदान केंद्र की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। मतदान केदो पर यदि कोई कार्य मरम्मत इत्यादि की जाना है तो समय सीमा में करवाई जाए। मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग, भवन की स्थिति की जानकारी लेवे। केंद्र पर पेयजल, छाया, प्रकाश, कम्युनिकेशन इत्यादि व्यवस्थाएं देख ली जाए। क्षेत्र का रूट चार्ट अपने पास रखें, नियमित रूप से अपने सेक्टर का भ्रमण करें।

कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन की दृष्टिगत रतलाम जिले से लगने वाली अंतर राज्य सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापना के बारे में निर्देशित किया। जिले में अंतर राज्य तथा अंतर जिला चेक पोस्ट लगाई जाएगी, वाहनों के आवागमन, अवैध गतिविधियों पर सघन नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने निर्देश दिए कि निष्पक्ष एवं सफल विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले में आपराधिक तत्वों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की बिक्री पर कड़ा अंकुश सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति के दृष्टिगत संवेदनशील तथा अति संवेदनशील क्षेत्रों को पूर्व समय सीमा में चिन्हित रखें। ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं उन पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE