मनासा। ग्राम पंचायत मुंडला के प्राथमिक विद्यालय में 16 वर्ष से अपनी सेवा दे रहे शिक्षक कमलेश पाटीदार का स्थानांतरण सीएम राइज विद्यालय मनासा में हुआ हैं। जिसके तहत आज पाटीदार का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे।
पूर्व छात्र नरेंद्र सिंह बोराना ने बताया कि शिक्षक कमलेश पाटीदार ने मुंडला विद्यालय में अपनी उत्कृष्ट सेवाए दी हैं। साथ ही शानदार नेतृत्व और अच्छे व्यक्तित्व से मुंडला गांव की जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई है। साथ ही समस्त विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दी हैं। मेरे गुरु आपके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिला। आप नित नई उपलब्धियां को हासिल करें। समस्त ग्राम वासियों की ओर से आपका बहुत-बहुत बधाई।