डेस्क। एमटीएफई कंपनी के जूनियर सीईओ हुजैफा जमाली की आखिरखार गिरफ़्तारी हो गई। रतलाम पुलिस ने जमाली सहित 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में जमाली ने कई राज उगले हैं। पुलिस की सख्ती के बाद जमाली ने एमटीएफई कंपनी को लेकर सारे राज उगल दिए हैं कि कैसे लोगों को लालच में फंसाया जाता हैं।
पुलिस की पूछताछ में जमाली ने एमटीएफई कंपनी से जुड़े और भी लोगों के नाम उजागर किए हैं जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। इसके साथ ही अब पुलिस एमटीएफई कंपनी के ऐसे लोगो पर शिकंजा कसने जा रही हैं जो आम लोगों को अधिक पैसा कमाने के लालच में फंसाकर रूपए ऐंठने का काम करते हैं। पुलिस अब एमटीएफई के मकड़जाल से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी जल्द पहुंचेगी।
वहीं आम लोगों के साथ फर्जी कम्पनी एमटीएफई के द्वारा की गई करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी को लेकर अब भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) भी शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जी कंपनी का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ हैं, जिसको लेकर आम लोगों की बड़ी रकम के साथ धोखाधड़ी हुई हैं। अब इस जानकारी के तहत सेबी के अधिकारी भी कार्यवाई की तैयारी में हैं। कुल मिलाकर फर्जी कंपनी एमटीएफई पर अब चारों ओर से शिकंजा कसने की तैयारी हो गई हैं।