ग्वालियर। पुस्तकालय प्रभारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यहाँ शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय क्र.-1 में आयोजित हुआ। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार आयोजित हुए इस प्रशिक्षण में पुस्तकों का परिग्रहण, वर्गीकरण एवं ई- पुस्तकालय विकसित करने की बारीकियाँ प्रशिक्षण के दौरान बताई गईं। साथ ही बार कोड एवं क्यू आर कोड बनाना एवं पुस्तकालय संचालन के नियम आदि बिषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
पुस्तकालय प्रभारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर विनोद सिंह कुशवाह एवं अजय भाटिया, डॉ एस. के. दीक्षित जी (ए.डी़.पी.सी.) ने पुस्तालय से संबंधित गुर सिखाए। उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रेखा मुले द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए।