मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं निकिता सिंह एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार आरोपियों की धर पकड़ अभियान में थाना प्रभारी राकेश चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया व उनकी टीम द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 जुलाई 2021 को फरियादी गुड्डी बाई परमार पति कैलाश जाति मेहर निवासी राम खेड़ी थाना शामगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर के आरोपी जगदीश पिता रामलाल उर्फ़ रामजी मेघवाल निवासी आगर के जंगल में ले जाकर के फरियादिया के साथ में गलत काम बलात्कार किया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 370/2021 धारा 376(2) n, 366, 506 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी जगदीश मेघवाल की तलाश करते सकुनत से फरार होना पाया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे थे। आरोपी जगदीश मेघवाल चतुर चालाक प्रवृत्ति का होकर फरार होने में सफलता हासिल कर रहा था तथा रामपुरा तरफ जंगल में रहकर के फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000 रुपए इनाम की उदघोषणा की गई थी। इसी के चलते फरार आरोपी जगदीश पिता रामलाल मेघवाल निवासी आगर थाना शामगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
उक्त कार्यवाही में उप निरी राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ़, उप निरी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया चौकी प्रभारी चंदवासा, प्रआ 194 दशरथ मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।