अशोक नगर। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी लीना नायक द्वारा ईसागढ़ चुंगी नाका स्थित हरीराम जैन, हंसराज ग्वाल एवं कुशवाह मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हंसराज ग्वाल से मावा,बेसन लड्डू का नमूना जांच हेतु लिया गया। अग्रवाल मोहल्ले में विष्णु प्रसाद अग्रवाल मिष्ठान भण्डार से बालूसाई,पेड़ा और बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जायेगें। प्राप्त रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्यवाही की जायेगी।