BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 11:42 am
BIG NEWS : रतनगढ में 5 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण के श्रावणी मेले की तैयारिया पूर्ण, कल होगा भव्य शुभारम्भ, होंगे कई आकर्षक कार्यक्रम, 31 को होगा कवि सम्मेलन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ। नगर परिषद रतनगढ द्वारा प्रति वर्षानुसार लगने वाले भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के पांच दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन दिनांक 27 अगस्त 2023 से दिनांक 31 अगस्त 2023 तक किया जा रहा है। 
नगर परिषद रतनगढ़ के तत्वावधान एवं श्री लक्ष्मी नारायण चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगने वाले विशाल पांच दिवसीय मेले की समस्त तैयारियां पूर्ण करनें एवं मेले मे समस्त प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये नगर परिषद अध्यक्ष सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर की अध्यक्षता मे परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैंठक मे किरणबाला-शिवनन्दन छीपा उपाध्यक्ष, गिरीश शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, रेखा बाई-गोतम बैरागी मेला समिति अध्यक्ष, हंसमुख सोनी मेला समिति उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण सोलंकी मेला समिति उपाध्यक्ष, राजेन्द्र मुन्दड़ा सभापति, रतनबाई गौपाल राठौर सभापति, गायत्री देवी-दीपक व्यास सभापति, पारस कुंवर-रघुनाथ सिंह सभापति, पार्षदगण सईदा बी-असलम खॉन, पुजादेवी-श्यामपुष्प पाराशर पार्षद, पिंकीबाई-बलवन्त वर्मा, पार्षद, मुकेश भील, पार्षद, हंसाबाई-हरिश कुमार माली, पार्षद द्वारा सर्वानुमति से भव्य मेला आयोजन के लिये विशेष रूप से चर्चा की गई। 

मेले का शुभारंभ एवं अस्थाई दूकानों के प्लाट का वितरण-
बैठक मे मेले मे आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही दिनांक 27 अगस्त 2023 एवं 31अगस्त 2023 को मेला ग्राउण्ड परिसर मे समस्त प्रकार की दूकानों के लिये दुकानदारो को प्लाटो का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेला समिति एवं पार्षदगण की उपस्थिति मे दिनांक 25 अगस्त 2023 को प्लाट दिये गये तथा दिनांक 26 अगस्त 2023 को भी प्रातः 11 बजे से समस्त मेला व्यापारियों को किया एवं 27 अगस्त 2023 को मेला शुभारंभ के साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भव्य आयोजन किया जाएगा। रतनगढ नगर परिषद मे दशनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा बारिश को दृष्टीगत रखते हुए समस्त विभागों को प्रथक-प्रथक दायित्वों के निर्वहन के संबंध मे निर्देश दिए गए।

मेले का होगा भव्य शुभारंभ-
श्री लक्ष्मीनारायण भगवान के पांच दीवसीय मेले का शुभारंभ दिनांक 27 अगस्त 2023 को प्रातः 10.30 बजे रेस्ट हाउस के पास होगा। जिसमे मुख्य अतिथी ओमप्रकाश सखलेचा केबिनेट मंत्री, अध्यक्षता सुधीर गुप्ता सांसद, विशिष्ठ अतिथी पवन पाटीदार भाजपा जिला अध्यक्ष, गोपाल चारण अध्यक्ष जनपद पंचायत जावद, जानीबाई शम्भुलाल धाकड़ उपाध्यक्ष जिला पंचायत नीमच, विक्रम सोनी भाजपा जिला महामंत्री, मंजुबाई मांगीलाल भील जिला पंचायत सदस्य, सतीष व्यास भाजपा जिला महामंत्री, जसवंत बंजारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रतनगढ़/डीकेन, पिंकेश मंडोवरा भाजपा मण्डल महामंत्री रतनगढ़/डीकेन, नंदलाल भांभी (भाजपा मण्डल महामंत्री), अशोक मेघवंशी अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की उपस्थिति मे मेले का शुभारंभ होगा।

मेले मे प्रतिदिन होगें कार्यक्रम-
नगर परिषद रतनगढ द्वारा आयोजित भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मेले का भव्य शुभारंभ 27 अगस्त 2023 को प्रात: 11 बजे नवीन बस स्टेण्ड पर किया जाएगा तथा सांय 08 बजे से खाटु श्याम भजन संध्या जिसमे श्री खाटु श्याम का भव्य दरबार, प्रसिद्ध भजन गायक आकाश इन्दौरी, अलीशा, पायल द्वारा भजनों की प्रस्तुतीयां दी जाएगी। दिनांक 28 अगस्त 2023 को रंगारंग आर्केस्ट्रा जिसमे हॉट स्पाइस डांस ग्रुप भोपाल, एवं डांसर एंजेल (मुंबई) रशियन परफारमेंस सहित भव्य डांस प्रस्तुतियां दी जाएगी। दिनांक 29 अगस्त 2023 को दिल्ली की प्रसिद्ध झॉकियां कपिल यादव एवं राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार रतनराव सियाणा, सहित प्रसिद्ध कलाकार द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनांक 30 अगस्त 2023 को राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राजा भरतरी का माच का खेल एवं मेले के अंतिम दिवस देश के ख्याति प्राप्त कवियो को कवि सम्मेलन में आमंत्रित किये गये है। जिसमे जानी बैरागी अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि (धार), दीपक पारिख हास्य कवि (नाथद्वारा), कमल आग्नेय अंतर्राष्ट्रीय कवि वीर रस (दिल्ली), कवियत्री प्रिया खुशबु नोक-झोक (कन्नौद), सुनील समैया संचालन (बिना), कुलदीप रंगीला हास्य (देवास) द्वारा काव्य पाठ किया जावेगा। 
मेले को सफल बनाने हेतु नगर परिषद अध्यक्ष सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर की अध्यक्षता मे परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैंठक मे किरणबाला-शिवनन्दन छीपा उपाध्यक्ष, गिरीश शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, रेखा बाई-गोतम बैरागी मेला समिति अध्यक्ष, हंसमुख सोनी मेला समिति उपाध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण सोलंकी मेला समिति उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण द्वारा नगर एवं आसपास की जनता से अनुरोध किया गया कि, अधिक से अधिक सख्या मे पधारकर मेले को भव्यता प्रदान करें एवं कार्यकृम को सफल बनावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE