BREAKING NEWS
KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में एमडी ड्रग्स का बड़ा जखीरा.. <<     KHABAR : मंडी शुल्क वृद्धि का विरोध, बंद रही कृषि.. <<     KHABAR : नागेश्वर मंदिर मे चोर का धावा, चार दानपेटी.. <<     BIG NEWS : नीट परीक्षा देकर लापता हुई इंदौर की.. <<     खरगोन में मोहर्रम का उत्साह चरम पर,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियाधाना में शिक्षा पर सवाल,.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन महिला मंडल ने समाजसेवी.. <<     NEWS : राष्ट्र सेविका समिति ने योग दिवस पर कराया.. <<     NEWS : राष्ट्र संत कमलमुनि ‘कमलेश’ के सान्निध्य.. <<     कसरावद में किसानों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 11:44 am
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले के चंदेरी में पर्यटन की असीम संभावनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

अशेाक नगर। जिले की चंदेरी में पर्यटन की असीम संभावनाएं है।इन संभावनाओं को मूर्तरूप देने के लिए जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठकें नियमित अंतराल के साथ होगी। इस आशय के विचार कलेक्‍टरसुभाष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में व्‍यक्‍त किये। 
बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि समिति द्वारा काफी महत्‍वपूर्ण सुझाव प्राप्‍त हुये है। इन सुझावों पर अमल कराकर चंदेरी में पर्यटन को बढावा दिया जायेगा। जिससें पर्यटकों की संख्‍या में बढ सके। साथ ही स्‍थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। उन्‍होंने जिला कार्यकारणी में अन्‍य सदस्‍यों को शामिल किये जाने की बात कही। उन्‍होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए किला कोठी पर अतिरिक्‍त कक्षों के निर्माण की पहल कराये जाने हेतु आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिए। 
उन्‍होंने कहा कि चंदेरी में पुरातत्‍व स्‍मारकों को सहजने एवं संरक्षित किया जायेगा। साथ ही बुनियादी सुविधा बढाये जाने हेतु कदम उठाये जायेगें। उन्‍होंने चंदेरी क्षेत्र की बाबडियों के जीर्णाेद्धार के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए। बैठक में चंदेरी किले पर लाईट एण्‍ड साउण्‍ड सिस्‍टम,पुरातत्‍व स्‍मारकों के संरक्षण,चंदेरी महोत्‍सव के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई। 
बैठक में भारतीय सांस्‍कृतिक निधि(इंटेक) के सदस्‍यों द्वारा कलेक्‍टर को स्‍मृति चिन्‍ह एवं चंदेरी विरासत से संबंधित पुस्‍तकें भेंट की गई। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन,अपर कलेक्‍टर जी.एस.धुर्वे, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के सदस्‍य नीरज जैन,अभिषेक पाण्‍डे,मुजफ्फर अंसारी,माजिद खांन पठान,दीपक दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE