अशेाक नगर। समाज के विभिन्न वर्गों में आत्मीयता बढाने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूरे प्रदेश में स्नेह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अशोकनगर विकासखंड में यात्रा शुक्रवार को ग्राम बरखेडा जागीर से शुरू होकर मढी, नगेश्री, सिकंदरा होते हुये तूमेन पहुंचकर सत्संग एवं सहभोज हुआ। इसी क्रम में यात्रा का स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तूमेन द्वारा किया गया तथा शोभायात्रा निकालकर ग्रामीणों को समरसता का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान प्रवचन देते हुए साध्वी सुप्रभानंद सरस्वती जी ने कहा की अपनी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा स्थानीय लोग करें। नगेश्री ग्राम एक धरोहर के रूप में है। तुमेन ग्राम कहा जाता है कि उज्जैन से पहले बसा है यह भगवान शिव की नगरी है और शिव जी यहां के राजा हैं। इस क्षेत्र में यह मान्यता है कि दूसरा राजा यहां नहीं आ सकते। धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं से अशोकनगर क्षेत्र परिपूर्ण हैं । आप सभी भाग्यशाली हैं कि आप भारत वर्ष में निवास करते हैं और म प्र राज्य में निवास करते हैं।जहां अध्यात्म और धार्मिकता भरपूर मात्रा में है। हमे इसी सहजता को बचना है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों तक संस्कार पहुंच सके।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक अनीता जाटव, ब्लॉक समन्वयक मनोज यादव, नवांकुर संस्था से संदीप सौपरा, कमलेश शर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिकंदरा से धर्मवीर यादव, मढी से प्रदीप शर्मा, नगेश्री संतोष शर्मा पंचायत सचिव, परसूराम यादव, बरखेडा जागीर से दीपक गोस्वामी के साथ - साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। द्वितीय सत्र में छज्जू बरखेडा से प्रारभ होकर झागर, कचनार, करैयावुद्धू, ब्यानी एवं राजपुर से होते हुये फतेहपुर में सत्संग एवं रात्रि विश्राम होगा।
----------------------