कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तारतम्य में जिला स्तर पर रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष जिला कटनी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के 87 प्रकरणों में 5 करोड 37 लाख, एन.आर.एल.एम के 1305 समूह को समूह योजन अंतर्गत 25 करोड 92 लाख, 30 ग्रामीण पथ विक्रेताओं को 3 लाख, जिला उन्त्यव्यसायी निगम की संत रविदास योजना के तहत 3 लाख, डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 55.85 लाख, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तह 6 प्रकरणों पर 55.50 लाख, जिला शहरी विकास अभिकरण के स्वीकृत 15 प्रकरणों पर 2.10 लाख के साथ ही मुद्रा योजना के 133 प्रकरणों पर 481.00 लाख कुल 155 स्वरोजगार योजना के प्रकरणों पर 3783 लाख रूपये का हितलाभ वितरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में दीपक टंडन सोनी, जिलाअध्यक्ष, भा०जा०पा० सुनील उपाध्याय, जिला महामंत्री, भा०ज०पा०, ज्योति सिंह चौहान, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, एल०डी०एम० कमलाकर, एनआरएलएम. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला अन्त्यव्यवयायी निगम, नगर निगम एनयूएलएम कटनी इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में लगभग 80 लोग उपस्थित रहे। साथ ही 03 ई-रिक्शा की चाबी देकर हितग्राही को लाभांवित किया गया।