गुना। कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशानुसार आज गोविंद गार्डन कॉलोनीवासियों (छावनी) के विद्युतीकरण कार्य जो 3 माह से लंबित था, तहसीलदार गुना शहरी जी.एस. बैरवा द्वारा बताया गया कि आज निजी भूमिस्वामी से विद्युत लाइन के लिए 100 मीटर भूमि सहमति से दिलवाकर वि़द्युत विभाग के जे.ई./ विद्युत ठेकेदार को भूमि का कब्जा दिया गया। इस दौरान तहसील गुना की राजस्व टीम उपस्थित थी।