नीमच। शहर में दिनांक 04 सितम्बर 2023 को राजनाथ सिंह रक्षामंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच आगमन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त भ्रमण के दौरान दिनांक 04 सितम्बर 2023 को कार्यक्रम से 01 घंटे पुर्व से निम्न मार्ग पर वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे-
-हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंच मार्ग-
वीवीआईपी के आगमन पर हवाई पट्टी से हिंगोरिया फाटक, महु रोड़, बस स्टेण्ड, बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, विजय टाकिज चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, टाउन हॉल, दशहरा मैदान तक वाहन आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर आने वाले मार्ग-
विजय टाकिज से दशहरा मैदान की ओर चर्च के सामने तक, जाजु कन्या महाविद्यालय से पोस्ट ऑफिस चौराहा व गणेश मंदिर तक, जाजु बिल्डिंग से फिरोजशाह पेट्रोल पंप की ओर आने वाले वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
नग पालिका नीमच, गुरू द्वारा, रतन स्वीट्स कलेक्टर बंगला, मेहता गेट, किलेश्वर मंदिर, पुरानी नगर पालिका की ओर आने वाले वाहन पुर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग-
वीआईपी पार्किंग राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम के सामने- रतन स्वीट, जाजु कालेज, पोस्ट ऑफिस होते हुए पार्किंग स्थल आ सकेंगे।
बस पार्किंग पुरानी नगर पालिका नीमच- बस पार्किंग हेतु बसे रतन स्वीट, जाजु कालेज होते हुए पुरानी नगर पालिका नीमच पार्किंग जा सकेंगे।
प्रशानिक पार्किंग वात्सल्य भवन- रतन स्वीट व गांधी भवन होते हुए आ सकेंगे।
कार पार्किंग कन्या स्कूल- अलकॉलायड पार्किंग, चौकन्ना बालाजी से आ सकेंगे।
दो पहिया वाहन पार्किंग स्टेडियम के अंदर तथा स्वीमिंग पुल के सामने- अलकॉलायड पार्किंग, चौकन्ना बालाजी से आ सकेंगे।
रेल्वे स्टेशन जाने वाले मुलचंद मार्ग, चौकन्ना बालाजी होते हुए जा सकेंगे।
मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंग्ला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगे।
शहर से बाहर जाने हेतु वाहन डाक बंग्ला होते हुए जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दिनांक 04 सितम्बर 23 को वीवीआईपी का भ्रमण कार्यक्रम होने से परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर अनावश्यक परेशानी से बचे।