धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार तहसील के ग्राम शंकरपुर दिग्ठान निवासी जमनालाल पिता तोलाराम को बीमारी के उपचार के लिए 65 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनावर तहसील के ग्राम धंखेड़ी निवासी मोहन पिता गालिसिंह मौर्य एवं पीथमपुर के सागोर निवासी सोनू पिता वीरेंद्र पांडेय को बीमारी के उपचार के लिए 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।