BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 12:12 pm
KHABAR : सांसद लालवानी ने किया नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ, घर-घर से संग्रहित करेंगे मिट्टी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित नेहरू युवा केन्द्र इन्दौर द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का द्धितीय चरण प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। जिसके तहत जिले की ग्राम पंचायतों में स्वयंसेवक, युवा मण्डल सदस्य, पदाधिकारी, ग्राम पंच, सरपंच आदि अन्य प्रमुखों की उपस्थिति में टोली बनाकर घर-घर से मिट्टी, अक्षत कलश में संग्रहित किया जायेगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र इन्दौर की उपनिदेशक तारा पारगी ने दी।

सांसद शंकर लालवानी  ने आज वीर शहीद स्व. संदीप बोरिया के निवास पर जाकर उनकी पत्नी डाली बोरिया का शाल-श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर सपुत स्व.सन्दीप ने अपने जीवन के स्वर्णीम काल को भारत माता की रक्षा हेतु समर्पित किया है। उनकी देश भक्ति सेवा को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देश में यह अभियान चलाया जा रहा हैं।     

नेहरू युवा केन्द्र इन्दौर से जुडे युवा/महिला/स्वयंसेवक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्राम में अमृत कलश लेकर घर-घर जायेंगे और अमृत कलश में मिट्टी/अक्षत संग्रहित करेंगे। रैलीयां निकाली जायेंगी। ग्रामों में पंच प्रण की शपथ होगी। स्कूलों में शिलाफलकम लगाई जायेगी। अमृत वाटिकाओं में पौधो का रोपण होगा। ग्राम से आये हुये अमृत कलश को विकास खण्ड स्तर पर एकत्रित किया जायेगा। विकास  खण्ड स्तर पर वीरों का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में भारतीय स्काउट गाईड केन्द्र के स्वयंसेवक , आंगनवाड़ी सेविकायें एवं अन्य युवा/महिलाओं को सम्मिलित किया जायेगा। 22 से 27 अक्टूबर 2023 तक राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। तत्पश्चात 28 से 31 अक्टूबर 2023 के मध्य राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर केन्द्र से जुडे़ युवा चन्द्रशेखर मालवीय, नरेन्द्र शर्मा, ऋषि मेहरा, अजय परमार, सन्जु बारोठ, गोकुल बढवाया, पुजा बछाने सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE