इन्दौर। जिले में 4 सितम्बर से आगामी सूचना तक किसान अपनी कृषि उपज (अनाज) एम.पी. फार्म गेट एप के माध्यम से ऑनलाईन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत विक्रय कर सकते हैं। मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया है कि इंदौर जिले में 4 सितंबर से अनाज मंडी व्यापारी संघ द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन मंडी बंद रखने की सूचना कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय को दी गई है। इसके दृष्टिगत किसानों से आग्रह किया गया है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज( अनाज) मंडी नहीं लाये।