रतनगढ़। गांव दड़ोली में केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्य का भुमि पुजन किया। अम्बा माता रोड़ व गांव में बालाजी मन्दिर के सामने गली में सीसी रोड़ का भूमी पुजन किया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कन्या पूजन किया जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, का व सभी अतिथियों का सरपंच प्रवीण नागौरी ने स्वागत अभिनन्दन किया। केबिनेट मंत्री सखलेचा ने भुमि पुजन कार्यक्रम पर सभी को संबोधित किया, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल जी चारण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कि लाड़ली बहनो केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को रक्षासूत्र कलाई पर राखी बांधकर स्वागत किया शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभुलाल धाकड़, जिला मंत्री दिनेश अहीर, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, जिला मंत्री दिनेश व्यास, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, जनपद पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, मंडल महामंत्री नंदलाल भांभी, सरपंच उगम सिंह राजपूत, सरपंच मिश्रीलाल गुर्जर, सरपंच किशोर पाटीदार, कमलेश अग्रवाल, डिकेन नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी, ओमप्रकाश पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अमरलाल गुर्जर, देवीलाल खिंची, सत्यनारायण गुर्जर, सोनु शर्मा, रमेश बंजारा, सभी कार्यकर्ता एवं गांववासी उपस्थित थे।
अम्बा माता मंदिर समिति के सदस्य भरत सिसोदिया, मनोहर, ओमप्रकाश पाटीदार, ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा का बड़े पुष्पहार से स्वागत अभिनन्दन किया व क्षेत्र को अम्बा माता रोड़ की बड़ी सौगात के लिए आभार किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश सेन ने किया।