BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 1:26 pm
KHABAR : मप्र टूरिज्म बोर्ड ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महेश्वर किया रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजित, मुझे मेरा संकल्प याद है अभियान के तहत 7 सितंबर तक होगी गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रक्षाबंधन- संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल अभियान ‘मुझे मेरा संकल्प याद है’ 30 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक चलाया जा रहा। खरगोन जिले के महेश्वर सहित प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर संकल्प सुरक्षित पर्यटन का विषय पर केंद्रित करते हुए प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसी के तहत खरगोन जिले के पर्यटन स्थल महेश्वर में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महेश्वर के पर्यटन स्थल अहिल्या घाट पर विदेशी पर्यटकों, स्थानीय पर्यटकों, स्थानीय व्यवस्थापकों, सुरक्षा गार्ड, स्थानीय नाविकों तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों को पर्यटन सखियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान जिले के पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी नीरज अमझेरे, पुलिस प्रशासन से रुपेश शर्मा, एसआई प्रियंका तोमर, एएसआई अमृतलाल म्हाले तथा वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक अनीता शर्मा उपस्थित थी।    

महिला पर्यटक एवं पर्यटन विषय वस्तु पर लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी शुभंकर निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी रेडियो धारावाहिक, रक्षा सूत्र बंधन आयोजन, पर्यटक रक्षा संकल्प व कजरिया/भुजरिया उत्सव व सावन के झूले जैसी गतिविधियां होंगी। टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करना है। ताकि वे पर्यटन का सुखद आनंद प्राप्त कर सके। गत वर्ष 2022 में सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता उत्पन्न करने के लिए रक्षाबंधन संकल्प सुरक्षित पर्यटन का अभियान 10 अगस्त से 25 अगस्त तक 15 दिवसीय बहु माध्यम से संचालित किया गया था।  इस वर्ष 30 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक यह अभियान चलाया जाएगा।      

 संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के तहत रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया जाएगा। 30 अगस्त से 8 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात 10ः05 बजे एवं शाम 6ः30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण होगा। वहीं पर्यटन सखी कार्यक्रम के लिए भी जिलेवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पर्यटन सखी के तहत महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए एक शुभंकर डिजाइन किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता रखी गई है। वहीं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जो इसमें विजेता रहेगा, उसे विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE