BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 3:33 pm
NEWS : राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किये ग्राम पंचायत अमरपुरा में 15 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरपुरा में 15 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किया।
सरपंच देवकन्या धाकड़ के अनुसार कार्यक्रम में गुणेर बांध जीर्णोधार कार्य 70 लाख, मोडिया महादेव नहर जीर्णोधार कार्य 4 करोड, रास्यामंगरी से खेताखेडा डामरीकरण सडक कार्य 75 लाख, डीएम एफडी से निर्मित खेल मैदान कार्य 50 लाख दोलतपुरा पुलिया 25 लाख सहित अन्य कुल 15 करोड़ के कार्य शामिल है।
राज्यमंत्री ने कहा राजस्थान में गहलोत सरकार रिपीट होगी भाजपा कार्यकर्ताओ की रक्षा करना मेरा कर्तव्य हम बदले की भावना नहीं रखते है किसी भाजपा कार्यकर्ता को परेशान नहीं करते है और नही कभी करेंगे सब मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता है इस अवसर पर 21 भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अमरपुरा के मोड़िया महादेव में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने 15 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया कार्यक्रम में दोलतपुरा पुलिया से राज्यमंत्री को बग्गी में बैठाकर 3 किलोमीटर तक मोडिया महादेव सभा स्थल तक जगह जगह बुलडोजर से पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ लाया गया जहा सरपंच प्रतिनिधि भरत धाकड़ के नेतृत्व में अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निदान करने की पूरी कोशिश की गई है। गांव चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्या को देखते हुए ग्रिड स्वीकृत करना हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलना सभी कार्य को पूरा किया आगे भी किया जाएगा अमरपुरा पंचायत में 87 करोड़ के अब तक कार्य करवाए है उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता विकास को लेकर जनता के बीच जाता है और हम उस भरोसे को साकार करने के लिए हरसम्भव प्रयास करते हैं आपके आशीर्वाद से क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का कार्य चल रहा है। 
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल डिवाइड को कम करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई है। अब तक हम 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दे चुके हैं। इसके बाद सभी एक करोड़ महिलाओं को गारंटी कार्ड दिया जाएगा, इससे वे आने वाले समय में सरकार से आसानी से स्मार्टफोन ले सकेंगी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित परिवारों को मुफ्त राशन किट दी जाएगी। 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कहा की राजस्थान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया है कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनावों में चितौड़गढ़ जिले की पांचों सीटों को जिताने का प्रण लेकर जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट शहर अध्यक्ष अनिल सोनी प्रदेश सचिव रणजीत लोट मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी सरपंच श्यामलाल ढोली गोपाल कलाल रघुवीर सिंह मोहनलाल धाकड़ सरपंच शादी देवीलाल धाकड़ किशोर धाकड़ शैतान सिंह गंगाराम पटेल गोवर्धन लाल धाकड़ भोली राम धाकड़ शंकर लाल उंदरी चुन्नीलाल गुर्जर नरेश सोनी मनीष बगैरिया मुकेश धाकड़ अमरपुरा बोथ लाल धाकड़ बद्रीलाल धाकड़ प्रकाश कल्याणपुर हिम्मत धाकड़ हजारीलाल धाकड़ बद्री लाल धाकड़ गोपाल धाकड़ नारायण खेता खेड़ा रतन माली गोपाल रावत का तालाब रामेश्वर सुथार राधेश्याम उंदरी देवी लाल भील तुलसी लाल रेगर रतन गुर्जर खेमा खेड़ा नंदलाल आजाद जाट बगैरिया डालचंद सुथार राजेश पालछा इंद्र प्रकाश भेरूलाल भील मौजूद रहे संचालन जिला प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE