नीमच। बंगला बगीचा संघर्ष समिति के सदस्यों को प्रदर्शन करते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर सिटी थाने पर पहुंचा दिया है। एडवोकेट अमित शर्मा, अली असगर, ताहिर अली, अंकुर गर्ग और मुर्तजा अली को नीमच मे गुरुद्वारे के यहां पर गिरफ्तार कर लिया। यह लोग समाधान नहीं तो वोट नहीं की तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए सीआरपीएफ रोड की तरफ बढ़ आए थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।