नीमच। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री आज नीमच आ रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई दिग्गज नेता नीमच आ चुके हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अपने काफिले के साथ नीमच पहुंच गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान को हेलीकॉप्टर भी हवाई पट्टी पर उतर गया है। अब कुछ ही देर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हेलीकॉप्टर भी नीमच पहुंचने वाला है। हवाई पट्टी से सभी रक्षा मंत्री सहित भाजपा के तमाम नेता श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। जहां भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लेंगे। इसके बाद नीमच के दशहरा मैदान पर आयोजित आमसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे।