नीमच। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ ही देर में नीमच पहुंचने वाले हैं। उनके नीमच पहुंचने से पहले ही दौरे में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वे हवाई पट्टी से सीधे दशहरा मैदान पहुंचेंगे। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार वे हवाई पट्टी से सीधा श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले थे, लेकिन एनवक्त पर दौरे कार्यक्रम में यह संशोधन हुआ है।