मंदसौर। मप्र शासन के आदेशानुसार प्रदेश में चल रहे स्थाई वारंटी की धरपकड अभियान के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं किर्ती बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना भावगढ के अपराध क्र 341/2011 प्रकरण क्रमाकं 2264/2011 में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय (आशीष प्रतापसिंह) न्यायालय मंदसौर के द्वारा वारंटी प्रवीण पिता किशनलाल जगताप निवासी सामनगांव पोस्ट इकलहरा जिला नासिक (महाराष्ट्र) के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। जिनके पालन में थाना प्रभारी पुलिस थाना दलौदा के द्वारा टीम गठीत की जाकर वारंटी प्रवीण पिता किशनलाल जगताप निवासी सामनगांव पोस्ट इकलहरा जिला नासिक (महाराष्ट्र) को दिनांक 04 सितम्बर 2023 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। जिसको माननीय न्यायालय मंदसौर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, प्रआर 67 उमंग शर्मा, आऱ 385 अनिल आर्य, आर 314 यशवंत, आरक्षक 754 राजेश गढवाल का सराहनीय योगदान रहा।