BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 4:19 pm
KHABAR : किसानों से सर्वाेत्तम कृषक पुरुस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, सितंबर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि विस्तार सुधार  कार्यक्रम आत्मा के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार दिये जाना है। इसके तहत जिले के सभी 3 विकासखण्डों के पांच पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार प्रदान किया जावेगा।
जिला स्तरीय पुरुस्कार के पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 25 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार के तहत जिले के पांच सर्वश्रेष्ट कृषक समूह (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 20 हजार रुपये की राशि‍ प्रदान की जायेगी।
विकास खण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कृषक समूह पुरुस्कार के लिए 8 सितम्बर 2023 तक प्रविष्टिया आमंत्रित की गई है। किसान भाई प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टेक्नोलाजी मैनेजर (बी.टी.एम.) कार्यालय तथा कृषि विभाग के कार्यालय में उपलब्ध आवेदन पत्र प्राप्त  कर, पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 8 सितम्बगर 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है। चयनित किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 26 जनवरी 2024 को प्रदान किए जावेंगे। पूर्व में उक्तो पुरस्कार के लिए 31 अगस्तन प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई थी।‍ जिसे बढाकर अब 8 सितम्बर कर दिया गया है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE