सीहोर। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र सीहोर द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सेवनिया मे उपनिदेशक अरविंद श्रीधर की उपस्थिति में गांव से कलश में मिट्टी एकत्रित की गई और अमृत काल के पंच प्रण की शपथ ली। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय जल मिशन पर आधारित जल संवाद कार्यक्रम में जल संरक्षण और प्रबंधन के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई और जीवनशैली में उन्हें अपनाने पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से राजेन्द्र शर्मा, पवन पंसारी, आशीष मेवाडा, पिरामल फाउंडेशन से निहारिका मिश्रा, ऋषभ पांडे, प्रकाश पी, आकाश इंगले, नरेश सवासिया, संतोष शर्मा, स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्रायें उपस्थित हुए और पानी बचाने का संकल्प लिया।