BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 7:11 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम से 220 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए हुए रवाना, केंद्रीय मंत्री रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंगलवार को प्रातः रतलाम रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्री रवाना हुए। इस यात्रा में जिले के 220 तीर्थ यात्रियों द्वारा विशेष ट्रेन से जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान किया गया। इस अवसर पर रतलाम रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक चौतन्य काश्यप, विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, सुनील सारस्वत, प्रदीप उपाध्याय, शैलेंद्र डागा, स्वप्निल जैन,  हेमंत राहोरी, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं जो  जगन्नाथपुरी की तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।  रेलवे प्लेटफार्म पर तीर्थ तीर्थ यात्री ट्रेन को विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तीर्थ यात्री प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद दे रहे थे
रतलाम से रवाना हुए जगन्नाथ पुरी के तीर्थ यात्री प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे थे। सरवन की रहने वाली कैलाशबाई रेगा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने हमारे लिए बेटे का फर्ज निभाते हुए हमें तीर्थ यात्रा का सौभाग्य दिया है। यही उद्गार शिवगढ़ के रहने वाले 70 वर्षी बुजुर्ग रकमसिंह के भी थे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से तीर्थ दर्शन के लिए सोच रहा था लेकिन पैसों के अभाव में जा नहीं पा रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझे यह अवसर दे दिया कि अब जगन्नाथ पुरी जा रहा हूं। पिपलोदा से यात्रा में शामिल 65 वर्षी बद्रीलाल पाटीदार ने भी प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE