BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 7:28 pm
KHABAR : जनजातीय कार्य विभाग के खिलाड़ियों को मिली उल्लेखनीय उपलब्धि, विभिन्न जिलों में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दम, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित संस्थाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग के विद्यार्थी खिलाड़ी निरंतर विभिन्न खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर रहे हैं ।

हाल ही में कुक्षी जिला धार में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में खो-खो 17 वर्ष पश्चिमी क्षेत्रीय वर्ग के अंतर्गत 12 बालक एवं 12 बालिकाओं ने हिस्सा लिया तथा उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया।  इसी तरह शेगांव जिला खरगोन में आयोजित कबड्डी 19 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में विभाग के 12 बालक एवं 12 बालिकाओं ने अपने उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया । राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए क्रीड़ा परिसर बाजना के एक विद्यार्थी का चयन भी हुआ ।ग्रीको-रोमन कुश्ती 17 एवं 19 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में सात बालकों ने शिवगढ़ में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्य स्तर के लिए क्रीड़ा परिसर बाजना के सात छात्रों का चयन हुआ। इसी प्रकार शालेय राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता खंडवा में आयोजित स्पर्धा में भी क्रीड़ा परिसर बाजना के सात छात्रों का चयन हुआ।

रतलाम जिले के एक छात्र को स्वर्ण पदक एवं दो छात्रों को कांस्य पदक प्राप्त हुए ।बैडमिंटन 14 एवं 17 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में जिले के 9 बालक एवं 10 बालिकाओं ने खरगोन में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा अपने उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया।विभागीय संस्थाओं में खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है । खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर अभ्यास करवाने के साथ विभाग द्वारा संस्थाओं में खेल उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE