झाबुआ। स्थानीय भीली भाषा में जनपद पंचायत रामा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खड्डू बड़ी में सेक्टर स्तरीय पेसा एक्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जन अभियान परिषद् रामा एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस सेक्टर स्तरीय आयोजन पेसा नियम प्रशिक्षण कार्यशाला में एक दिवसीय प्रशिक्षण पेसा कानून के क्रियान्वयन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गई। पेसा कानून के विषय व नियम के प्रचार प्रसार एवं हर एक प्रत्येक जनजाति समुदाय के व्यक्तियों को जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया एवं पेसा की हर गतिविधि की जानकारी विधिवत रूप से ग्राम के प्रत्येक मतदाता को इस पेसा नियम को हर एक फलिया/टोला जाकर जानकारी देने के लिए अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक गौरसिंह कटारा नई ग्राम सभा गठित करने के लिए प्रस्ताव के साथ ऐसे समूह की पारंपरिक सीमाएं दिखाते हुए हाथ से बनाया नजरी नक्शा भी लगाना होना उस की भी जमीन नक्शा बनाकर प्रैक्टिकल करवाया गया साथ ही सभी प्रतिभागी ने भोजन के भोजन के पश्चात ग्राम सभा के गठन का प्रस्ताव बनाने की वास्तविक रूप ग्राम सभा का गठन किया गया।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक तेज सिंह देव, ब्लॉक समन्वयक पेसा रामा विजु मावी अर्पित भूरिया, नवांकुर संस्था प्रमुख दिलीप बामनिया राजेश सोयडा क्रांति व्यास सोनम बामनिया जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति सदस्य, बी एस डबल्यू छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, मोबिलाइजर, जनसेवा मित्र, सचिव रोजगार सहायक आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।